{"_id":"6ac402d006fe90bd8f041d02","slug":"the-steps-at-kheerganga-ghat-will-soon-be-repaired-kangra-news-c-95-1-kng1023-259728-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खीरगंगा घाट की सीढि़यों की जल्द होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खीरगंगा घाट की सीढि़यों की जल्द होगी मरम्मत
Tue, 06 Oct 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ से पवित्र खीरगंगा घाट की ओर जाने वाली सीढ़ियों की जल्द ही मरम्मत करवाई जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं को धूप व बारिश से बचाने के लिए संबंधित मार्ग पर आकर्षक कैनोपी स्थापित की जाएगी।
यह अहम निर्णय सोमवार को मंदिर कार्यालय में एसडीएम एवं सहायक आयुक्त (मंदिर) संकल्प गौतम की अध्यक्षता में आयोजित मंदिर न्यास की समीक्षा बैठक में लिया गया।
बैठक में मंदिर की आय-व्यय, व्यवस्थाओं और चल रहे विकासात्मक कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। सावन माह के सोमवार मेलों के दौरान हुए खर्च और आय के ब्योरे की समीक्षा की गई। बैठक में मंदिर में पुजारी, सहायक पुजारी व लेखाकार के रिक्त पद भरने के साथ ही मंदिर व गोशाला के लिए आवश्यक सेवादारों की तैनाती पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
एसडीएम ने मंदिर परिसर में बिजली की लटकती तारों की मरम्मत और मंदिर के स्वरूप को निखारने के लिए सजावटी लाइटें लगाने के निर्देश दिए। 22 नवंबर को मंदिर प्रांगण में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में तहसीलदार रमन ठाकुर, बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया, नायब तहसीलदार गुरमुख सिंह, घनश्याम अवस्थी, मुकेश शर्मा, रमेश चड्ढा, मिलाप राणा और शलभ अवस्थी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।