{"_id":"6ac4057327958bd35f095c3b","slug":"a-campaign-for-destitute-mentally-ill-patients-will-begin-tomorrow-kangra-news-c-95-1-kng1004-259639-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बेसहारा मानसिक रोगियों के लिए कल से चलेगी मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बेसहारा मानसिक रोगियों के लिए कल से चलेगी मुहिम
Tue, 06 Oct 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। मानसिक अस्वस्थता के चलते सड़कों पर बेसहारा भटक रहे लोगों को उपचार, संरक्षण और सम्मानजनक जीवन दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) कांगड़ा सात से नौ अक्तूबर तक जिलेभर में विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और पैरा लीगल वालंटियर्स के सहयोग से ऐसे असहाय लोगों की पहचान कर उनकी संपूर्ण स्वास्थ्य जांच करवाई जाएगी और जरूरत के अनुसार उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में भर्ती करवाकर निशुल्क उपचार, परामर्श व पुनर्वास की सुविधा दी जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर मिहुल शर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मानसिक रूप से अस्वस्थ और वंचित लोगों को समय पर मानवीय सहायता उपलब्ध करवाकर उनके संवैधानिक अधिकारों व गरिमा की रक्षा करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि आसपास कोई बेघर व मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति दिखाई दे, तो उसकी सूचना फोन नंबर 01892-222370 या टोल-फ्री नंबर 15100 पर तुरंत साझा करें। संवाद