फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Five personnel from PTC Daroh shine in shooting competition.

Kangra News: निशानेबाजी प्रतियोगिता में चमके पीटीसी डरोह के पांच जवान

Tue, 06 Oct 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 06 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five personnel from PTC Daroh shine in shooting competition.
डरोह (कांगड़ा)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह के पांच जवानों ने राज्य स्तरीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते हैं। प्रदेश की विभिन्न पुलिस यूनिटों व जिलों से करीब 70 निशानेबाजों ने इसमें भाग लिया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की 300 यार्ड स्पर्धा में पीटीसी डरोह के कांस्टेबल पवन कुमार ने पहला तथा मुख्य आरक्षी विशाल ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 यार्ड स्पर्धा में मुख्य आरक्षी सचिन पाल द्वितीय रहे, जबकि 200 यार्ड स्पर्धा में एएसआई सुशील कुमार ने तीसरा स्थान झटका। वहीं, पिस्टल इवेंट में मुख्य आरक्षी संतोष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पीटीसी डरोह के प्रधानाचार्य खुशहाल शर्मा ने पदक विजेता जवानों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि ये पांचों निशानेबाज नवंबर में मानेसर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में हिमाचल प्रदेश पुलिस दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed