{"_id":"6ac404e23f42d95474082715","slug":"pmegp-portal-stalled-for-three-months-kangra-news-c-95-1-kng1060-259507-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पीएमईजीपी का पोर्टल तीन माह से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पीएमईजीपी का पोर्टल तीन माह से ठप
Tue, 06 Oct 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत अपना काम शुरू करने की चाह रखने वाले युवाओं को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चालू वित्त वर्ष में मार्च से ही योजना के तहत नए फॉर्म भरने की प्रक्रिया रुकी हुई है। जून में इस पोर्टल को पीएमईजीपी 2.0 के तहत अपडेशन पर डाला गया था लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद यह अब तक अपडेट नहीं हो सका है। यह योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बेहद अहम है। इसके अंतर्गत विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए 50 लाख रुपये और सेवा (सर्विस) क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। पोर्टल ठप होने से नए आवेदन पूरी तरह बंद हैं और युवा सिर्फ इंतजार करने को मजबूर हैं।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ओम प्रकाश जरयाल ने कहा कि पोर्टल बंद होने से आ रही दिक्कतों के संबंध में लोग लगातार विभाग से संपर्क कर रहे हैं। आधिकारिक तौर पर यह पोर्टल केंद्र सरकार के स्तर से ही होल्ड किया गया है। जब तक केंद्र से अपडेशन का काम पूरा होकर पोर्टल दोबारा चालू नहीं होता, तब तक आवेदन प्रक्रिया रुकी रहेगी। संवाद