फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The statue was removed without unveiling in Jaisinghpur

Kangra News: जयसिंहपुर में बिना अनावरण हटा दी प्रतिमा

Sat, 17 May 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The statue was removed without unveiling in Jaisinghpur
लंबागांव के एसबीआई चोक पर लगाई गई प्रतिमा। संवाद
लंबागांव (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय जयसिंहपुर के एसबीआई चौक पर पिछले करीब छह माह से ढकी एक नेता की प्रतिमा को वीरवार देर शाम को अचानक हटा लिया गया। प्रतिमा का अब तक अनावरण नहीं हुआ था, लेकिन अब इसे बिना किसी सार्वजनिक सूचना के वन विभाग की टीम ने हटा दिया। टीम का कहना है कि प्रतिमा छोटी थी, अब उसकी जगह बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिमा हटाने के इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में चर्चाओं को तेज कर दिया है। सूत्र बता रहे हैं कि यह प्रतिमा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की थी, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। चौक पर यह प्रतिमा वर्ष 2022-23 के एक प्रोजेक्ट के तहत स्थापित की गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा का छह माह तक अनावरण न होना और फिर उसे रात के अंधेरे में चुपचाप हटाया जाना जनभावनाओं का अपमान है। जयसिंहपुर पंचायत के उपप्रधान सीतो जग्गी ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि प्रतिमा का न तो अनावरण किया गया और न ही इसकी पहचान सार्वजनिक की गई। हालांकि उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को रात के अंधेरे में उखाड़ देना जन भावनाओं से खिलवाड़ है। उधर, एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस विषय की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

डीएफओ पालमपुर संजीव शर्मा ने कहा कि यह प्रतिमा 2022-23 के एक प्रोजेक्ट के तहत स्थापित की गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हटाई गई है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रतिमा किस नेता की थी। उन्होंने केवल इतना कहा कि अगले दो-तीन दिनों में नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पहले छह फीट की प्रतिमा थी अब नौ फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जानी है।

लंबागांव के एसबीआई चोक पर लगाई गई प्रतिमा। संवाद

लंबागांव के एसबीआई चोक पर लगाई गई प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed