{"_id":"69e3e6f221551857f2029be2","slug":"the-semi-finals-of-the-winning-teams-will-be-held-today-kangra-news-c-95-1-kng1037-230437-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आज होंगे विजेता टीमों के सेमीफाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आज होंगे विजेता टीमों के सेमीफाइनल
विज्ञापन
ग्वाल टिल्ला छिंज मेले में संजय सिंह चौहान ग्वाल टिल्ला केसरी के विजेता पहलवानों को सम्मानित कर
थुरल (कांगड़ा)। तीन दिवसीय ग्वाल टिल्ला छिंज मेला नौण (थुरल) के दूसरे दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांगड़ा कृषि बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने किया। मेला कमेटी प्रधान मनोहर लाल राणा ने मुख्यातिथि को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें आलमपुर टीम ने हल्दरा कौना टीम को, थुरल टीम ने खुंडियां-वी टीम, लंबागांव टीम ने पालमपुर और खुंडियां-ए टीम ने साई भ्रांता टीम को हराया। रविवार को विजेता टीमों के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे और दोपहर बाद फाइनल मुकाबला होगा।
कुश्ती प्रतियोगिता में जम्मू के कमलेश ने इंदौरा के सोनू खन्ना के अली ने पालमपुर के अनू को हराया। गंदड़ के संदीप ने हमीरपुर के अमित, फतेहपुर के विक्रम ने गोपालपुर के रोहित, बरनाला के मनोज ने जम्मू के विक्रम और पठानकोट के सौरभ ने कांगड़ा के कृष को हराया। कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को ग्वाल टिल्ला केसरी का खिताब नौण के शुभम राणा ने थुरल के मयंक गुलेरिया को हराकर जीता। मुख्यातिथि संजय सिंह चौहान ने अपनी ओर से मेला कमेटी को 21 हजार रुपये भेंट किए। इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्य पंचायत सदस्य और अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।