{"_id":"6834c6abf31acd2d6f07fd60","slug":"the-scoundrels-stole-the-bell-fan-and-brass-utensils-from-the-temple-kangra-news-c-95-1-kng1037-178704-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मंदिर में घंटी-पंखा और पीतल के बर्तन उड़ा ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मंदिर में घंटी-पंखा और पीतल के बर्तन उड़ा ले गए शातिर
Tue, 27 May 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 27 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। ग्राम पंचायत जमानाबाद के टीका उपरेड़ स्थित शिव-शक्ति मंदिर में रविवार रात चोरी की वारदात हुई। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने आए तो देखा कि मंदिर के बाहर लटकी बड़ी घंटी, छत का पंखा, पीतल के बर्तन, दानपात्र और सोलर लाइट समेत कई सामान चोरी हो चुके थे। ग्रामीणों ने तुरंत ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप चौधरी को सूचना दी। प्रधान ने मौके पर जाकर पुलिस थाना कांगड़ा को इस चोरी की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मंदिर कमेटी के प्रधान से चोरी हुए सामान की जानकारी ली।
चोरों ने स्टोर का सारा सामान भी बिखेर दिया था, लेकिन माता की मूर्ति पर चढ़ाए गए सोने के हार को चोरी नहीं कर पाए। उन्होंने हार तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन दरवाजा एल्यूमीनियम का होने के कारण चोर असफल रहे। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि मंदिर से चोरी गए सामान की कीमत का आकलन किया जाना है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।