फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The saga of the brave warriors of 1971 resonates at the State Martyrs Memorial.

Kangra News: राज्य शहीद स्मारक पर गूंजी 1971 के शूरवीरों की गाथा

Wed, 17 Dec 2025 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 17 Dec 2025 07:17 AM IST
विज्ञापन
The saga of the brave warriors of 1971 resonates at the State Martyrs Memorial.
धर्मशाला के शहीद स्मारक में विजय दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बिग्रेडियर विजय चाहर। संवा
धर्मशाला। ऐतिहासिक राज्य शहीद स्मारक धर्मशाला में सोमवार को विजय दिवस सैन्य सम्मान और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। वर्ष 1971 के युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए सेना के अधिकारियों, जिला प्रशासन और पूर्व सैनिकों ने बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

समारोह में हेडक्वार्टर 9 कोर योल कैंट के ब्रिगेडियर विजय चाहर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को नमन किया। उनके साथ जिला प्रशासन की ओर से एडीसी विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा और एसडीएम मोहित रतन ने भी बलिदािनयों को श्रद्धा सुमन भेंट किए।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर विजय चाहर ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने जिस वीरता का परिचय देते हुए जीत दर्ज की थी, वह देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें हमारे सैनिकों के बलिदान और अनुशासन से सीख लेनी चाहिए और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। विजय दिवस के मौके पर शहीद स्मारक में आम नागरिकों के लिए भी शहीदों को श्रद्धा सुमन भेंट करने की विशेष व्यवस्था की गई थी। लोगों ने फूलों के माध्यम से अपने वीरों को याद किया।

धर्मशाला के शहीद स्मारक में विजय दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बिग्रेडियर विजय चाहर। संवा

धर्मशाला के शहीद स्मारक में विजय दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बिग्रेडियर विजय चाहर। संवा

धर्मशाला के शहीद स्मारक में विजय दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बिग्रेडियर विजय चाहर। संवा

धर्मशाला के शहीद स्मारक में विजय दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बिग्रेडियर विजय चाहर। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed