फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The roads of Municipal Corporation Palampur will be sparkling clean

Kangra News: नगर निगम पालमपुर की सड़कें होंगी चकाचक

Wed, 14 May 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The roads of Municipal Corporation Palampur will be sparkling clean
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के तहत सड़कों की तस्वीर बदलने वाली है। निगम के कई वार्डों में संपर्क मार्गाें की हालत खस्ता है। निगम ने इसको लेकर पार्षदों से जानकारी मांगी है। अब तक निगम ने लोक निर्माण विभाग के पास कई सड़कों की जानकारी सौंप दी है। वहीं, विभाग ने अब तक 61 लाख रुपये का बजट तैयार किया है। हालांकि अभी तक निगम के कई वार्डों की सड़कों की पार्षदों से डिटेल आनी है। बताया जा रहा है कि इसका बजट 80 लाख से एक करोड़ रुपये तक हो सकता है। बजट तैयार कर लोक निर्माण विभाग ही सड़कों की दशा ठीक करने का काम करेगा। सड़कों पर खर्च होने वाला पैसा नगर निगम को देना होगा। इस समय बिंद्राबन, घुग्घर खिलडु, घुग्घर टांडा, खलेठ, मारंडा और राजपुर समेत कई वार्डों में सड़कें खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन





लोक निर्माण विभाग के पास अब तक जिन सड़कों की डिटेल आई हैं। उसका बजट तैयार कर लिया गया है, लेकिन अभी तक औरसड़कों का भी डिटेल अभी आनी है तो बजट बढ़ सकता है।
विज्ञापन

- विनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पालमपुर

नगर निगम पालमपुर में कई वार्डों की सड़कों की हालत खराब है। एस्टीमेट लोक निर्माण विभाग बना रहा है और मरम्मत कार्य भी विभाग ही करवाएगा। सड़कों की मरम्मत पर पैसा नगर निगम खर्च करेगा। इस संबंध में विधायक आशीष बुटेल के निर्देश भी मिले हैं। - गोपाल नाग, महापौर नगर निगम पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम पालमपुर की सभी खराब सड़कों की हालत को ठीक करने के आदेश नगर निगम को दिए हैं, ताकि लोगों को कोई परेशानी न आए। लोक निर्माण विभाग को जल्द एस्टीमेट तैयार कर कार्य शुरू करने को कहा है। - आशीष बुटेल, विधायक पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed