फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The road to the Mand area was opened by constructing a temporary bridge.

Kangra News: अस्थायी पुल बनाकर मंड क्षेत्र के लिए खोला रास्ता

Wed, 01 Oct 2025 09:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 01 Oct 2025 09:04 AM IST
विज्ञापन
The road to the Mand area was opened by constructing a temporary bridge.
बाढ़ के एक माह बाद मंड क्षेत्र में बनाया अस्थायी पुल। -स्रोत : जागरूक पाठक
डमटाल (कांगड़ा)। पौंग बांध से छोड़े गए पानी के चलते ब्यास नदी में आई बाढ़ से मंड क्षेत्र के कई गांव डेढ़ महीने तक अन्य क्षेत्रों से कटे रहे। मंड मंझवाह से मंड सनोर जाने वाला मुख्य मार्ग टूट जाने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार देर रात लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर अस्थायी पुल का निर्माण किया और मार्ग बहाल कर दिया। लोक निर्माण विभाग इंदौरा के कनिष्ठ अभियंता निश्वल सैनी ने बताया कि अब रास्ता पूरी तरह से खुल गया है और मंड क्षेत्र की जनता को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस राहत से ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि अब स्कूल, बाजार और अन्य जरूरी कार्य आसानी से किए जा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed