फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The principle of 'no work, no pay' should be implemented in Parliament: Shanta Kumar

संसद में काम नहीं तो वेतन नहीं का सिद्धांत हो लागू : शांता कुमार

Wed, 05 Aug 2026 08:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 05 Aug 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
The principle of 'no work, no pay' should be implemented in Parliament: Shanta Kumar
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसे पाने के लिए हजारों देशभक्तों ने अपने बलिदान दिए थे। लेकिन आज यह लोकतंत्र कमजोर होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने मांग की है कि संसद में काम नहीं तो वेतन नहीं का सिद्धांत कड़ाई से लागू किया जाए, क्योंकि वर्तमान में संसद में गंभीर चर्चाएं कम और हंगामा बहुत अधिक हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार संसद का पूरा सत्र बिना किसी सार्थक चर्चा के बीत जाता है और अत्यंत महत्वपूर्ण बिल भी शोर-शराबे के बीच बिना चर्चा के पास हो जाते हैं। जब संसद में कोई काम नहीं होता, केवल नारेबाजी और हंगामा होता है, तब भी सांसदों को करोड़ों रुपये का वेतन और भत्ता दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि संसद देश के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए है और वेतन-भत्ते काम करने के एवज में दिए जाते हैं। ऐसे में जिन सांसदों के कारण संसद की कार्यवाही बाधित होती है और हंगामा होता है, उन्हें उस अवधि का वेतन और भत्ता किसी भी हाल में नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed