फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The people of Rait also came out in protest against the forelane.

फोरलेन के विरोध में रैत के लोग भी आए आगे

Wed, 08 Sep 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
The people of Rait also came out in protest against the forelane.
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर में फोरलेन के विरोध के बाद अब रैत के लोगों ने भी अपनी आवाज मुखर कर दी है। मंडी-पठानकोट फोरलेन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीरवार 9 सितंबर को शाहपुर आएंगे। इस दौरान वे लोगों की आपत्तियां सुनेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम कार्यालय शाहपुर में कानूनगो से मिलने पहुंचे फोरलेन संघर्ष कमेटी रैत के प्रधान उत्तम चंद ने बताया कि रैत में करीब 100 कनाल उपजाऊ कृषि योग्य जमीन नेशनल हाईवे के लिए प्रस्तावित की गई है। इसकी हद में दर्जनों मकान और घर भी आ रहे हैं। इसमें से कुछ लोगों ने जीवन भर की पूंजी इकट्ठी कर नए मकान और दुकानें बनाई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फोरलेन वर्तमान सड़क में बनाई जानी चाहिए। फोरलेन के लिए जमीन की निशानदेही रसूखदार लोगों और राजनीति दबाव से की गई है। अगर फोरलेन खेती वाली जमीन में निकाला गया तो दर्जनों किसान भूमिहीन हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि रैत में 30 मीटर सरकारी जमीन है। इसके साथ कई अवैध कब्जे भी हैं। सरकारी जमीन और कब्जों को हटाकर फोरलेन बनाया जाए, ताकि किसान भूमिहीन होने से बच सकें। अगर सरकार ने उनकी सुनवाई नहीं की तो वे मिलकर कोर्ट जाएंगे। इस मौके पर रैत से आए जोगिंदर सिंह, परमेंद्र, संजय, रमेश चंद्र, तिलकराज, कुलदीप सिंह, दलजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed