{"_id":"6847363b19bbe4a559098ddd","slug":"the-number-of-tourists-will-increase-due-to-dalai-lamas-birthday-kangra-news-c-95-1-kng1004-180566-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दलाई लामा के जन्मदिवस के चलते बढ़ेगी पर्यटकों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दलाई लामा के जन्मदिवस के चलते बढ़ेगी पर्यटकों की संख्या
Tue, 10 Jun 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में होटल कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। अगले कुछ दिनों में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के अनुयायी उनके 90वें जन्मदिवस को मनाने के लिए धर्मशाला पहुंचेंगे। 28 जून के बाद इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है, क्योंकि 6 जुलाई को मुख्य बौद्ध मंदिर में दलाई लामा के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर होटलों में करीब 30 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है और यह सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इस वीकेंड पर मैदानी राज्यों के पर्यटकों ने धर्मशाला और मैक्लोडगंज का रुख किया, जिससे इन होटलों में 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही।
इसके अलावा, जिले के अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थलों जैसे पालमपुर और बीड़ में भी पर्यटकों की भारी भीड़ रही। सोमवार को भी मैक्लोडगंज में पर्यटकों की चहल-पहल जारी रही, जिससे होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि इस माह उन्हें अच्छा कारोबार मिलेगा, और करीब 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने कहा कि हमें विश्वास है कि दलाई लामा के जन्मदिवस के दौरान पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में करीब 30 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है और यह सिलसिला लगातार जारी है।