फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The new Chakki Bridge will be ready by June 2026

Kangra News: जून 2026 तक तैयार होगा नया चक्की पुल

Fri, 19 Dec 2025 02:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The new Chakki Bridge will be ready by June 2026
पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को जोड़ने वाले चक्की दरिया में चल रहा नए सड़क पुल का निर्माण कार
नूरपुर (कांगड़ा)। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को जोड़ने वाले सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर चक्की दरिया में फोरलेन सड़क परियोजना के तहत प्रस्तावित नए सड़क पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसे जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके मद्देनजर नए पुल पर पियर कैपिंग के बाद अब गर्डर लांचिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। वेल फाउंडेशन तकनीक से बन रहे नए पुल पर बाढ़ का भी कोई असर नहीं होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने नए सड़क पुल के निर्माण का जिम्मा आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपर्स लिमिटेड को दिया है, जो कंडवाल (चक्की) से लेकर भेड़खड्ड तक फोरलेन हाईवे का भी निर्माण कार्य कर रही है। यह नया डबल लेन पुल चक्की खड्ड पर मौजूदा सड़क पुल (चक्की) और रेलवे पुल के बीच बन रहा है। इसके बनने से हिमाचल के प्रवेश द्वार पर वाहनों का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। नए चक्की सड़क पुल के सभी वेल पिलर बन चुके है और नौ वेल पिलरों पर पियर कैप भी डाल दी गई है। अब इन पर गर्डर लांचिंग का कार्य शुरू किया गया है। सभी वेल पिलरों पर गर्डर लांचिंग के बाद स्लैब डाली जाएगी। नए पुल को पठानकोट की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए प्रयोग किया जाएगा, जबकि पुराने व मौजूदा चक्की सड़क पुल को पंजाब से हिमाचल प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। यह नया सड़क पुल लगभग 520 मीटर लंबा होगा और साढ़े 11 मीटर चौड़ा होगा। इस पुल के 17 पिलर होंगे, जिनकी गहराई लगभग 23 मीटर होगी। इस पुल की निर्माण लागत लगभग 45 करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन



आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह ने बताया कि नए चक्की सड़क पुल का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। गर्डर लांचिंग का कार्य जारी है और इसके बाद स्लैब डाली जाएगी। इसे जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन





16 पिलरों पर टिका पुराना चक्की पुल

वर्ष 2010 में बना मौजूदा चक्की सड़क पुल लगभग 520 लंबा है, जो 16 पिलरों पर टिका है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को जोड़ने वाले इस पुल को सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगस्त 2022 में बाढ़ के चलते यह पुल खतरे की जद में आ गया था। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रोटेक्शन वर्क पूरा होने के बाद पुल को वाहनों की आवाजाही के खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या कहते है लोग

नए चक्की पुल के निर्माण से वाहनों के दोतरफा आवागमन से यातायात सुगम और सुरक्षित होगा। ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। तीन साल पहले भी मौजूदा पुल के दो पिलरों की नींव बाहर आने से ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा था।


-अश्वनी चौधरी, स्थानीय निवासी


फोरलेन सड़क परियोजना के तहत चक्की खड्ड पर नया पुल बनने से मौजूदा सड़क पुल पर ट्रैफिक का बोझ कम हो जाएगा। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु होगी, बल्कि इस अंतरराज्यीय पुल का एक वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।

-हैप्पी पुरी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed