फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The names of the heroes of Shahpur will be inscribed on the Martyr's Memorial.

Kangra News: शहीद स्मारक पर अंकित होंगे शाहपुर के वीरों के नाम

Fri, 05 Jun 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 05 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The names of the heroes of Shahpur will be inscribed on the Martyr's Memorial.
शाहपुर (कांगड़ा)। पूर्व सैनिकों की संस्था एक्स-सर्विस शाहपुर यूनिट की बैठक विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित कर्नल जय सिंह की अध्यक्षता में लीग ऑफिस में आयोजित की गई। बैठक में शाहपुर क्षेत्र के बलिदानी सैनिकों की स्मृति में बनाए जा रहे शहीद स्मारक में नाम अंकित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि वर्ष 1947 से लेकर अब तक देश की रक्षा करते हुए अथवा विभिन्न सैन्य अभियानों में बलिदान हुए शाहपुर क्षेत्र के सभी वीर सैनिकों का विवरण एकत्रित किया जा रहा है। बलिदानियों के नाम, संबंधित सैन्य अभियान और बलिदान की तिथि को एसडीएम कार्यालय के पीछे निर्मित किए जा रहे शहीद स्मारक पर अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन ने बलिदानियों के परिजनों और अन्य जानकार लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इसके लिए प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक लीग ऑफिस में संबंधित जानकारी दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुनर्वास प्राप्त वीरांगनाओं, शहीदों की विधवा माताओं-बहनों और आम नागरिकों से भी शहीद स्मारक निर्माण में आर्थिक सहयोग देने का आग्रह किया गया। इच्छुक लोग निर्धारित दिनों में लीग ऑफिस पहुंचकर अपना योगदान दे सकते हैं।
कर्नल जय सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों और पूर्व सैनिकों के सहयोग से शाहपुर का शहीद स्मारक भव्य, प्रेरणादायी और गौरवशाली बनाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को सदैव याद रख सकें।

बैठक में रत्न चंद, सुरेंद्र पटियाल, मेजर कुलदीप बलोरिया, मेजर पीसी डोगरा, कैप्टन जन्मेज, सूबेदार मेजर बलदेव सिंह, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन विजय कुमार, कैप्टन लोकेश नाग, सूबेदार मेजर प्रीतम चंद और सूबेदार कमलजीत सिंह सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed