{"_id":"6831b82912492e515204db3e","slug":"the-municipal-corporation-will-shift-the-kiosk-owners-located-at-charan-to-another-location-kangra-news-c-95-1-kng1002-178415-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चरान स्थित खोखे वालों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चरान स्थित खोखे वालों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करेगा नगर निगम
Sun, 25 May 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 25 May 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के चरान में आईसीसीसी के बाहर सड़क किनारे टीन की चद्दरों से बनाए गए खोखे। स्त्रोत : संव
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के तहत चरान में सड़क किनारे खोखे वाले दुकानदारों को वहां से कहीं अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार चरान में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों की लागत से इंटिग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का निर्माण किया गया है। इस आईसीसीसी (समृद्धि भवन) में नगर निगम कार्यालय, स्मार्ट सिटी कार्यालय के अलावा शहर में लगाए कैमरों का कमांड सेंटर होगा। इसके लिए इस भवन के बाहर सड़क किनारे खोखे वालों को वहां से हटाया जाएगा। इसके अलावा खोखों का वहां से हटाने का मकसद यह भी है कि करोड़ों के भवन की सुंदरता पर आंच न आए।
हालांकि इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों से बात भी की है ताकि बाद में किसी कोई आपत्ति न हो और कोई इसका विरोध न हो। जैसे ही किसी अन्य जगह दुकानदारों के लिए स्थान मिल जाएगा तो उनकी दुकानों को वहां शिफ्ट किया जाएगा ताकि उनके रोजगार पर किसी प्रकार का कोई असर न पड़ सके। मौजूदा समय में यहां पर सब्जी, मीट सहित अन्य दुकानें हैं।
विज्ञापन
उधर, नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि चरान में समृद्धि भवन के बाहर के दुकानदारों को वहां से अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए स्थान की तलाश की जा रही है। जल्द की उद्घाटन के बाद नगर निगम कार्यालय को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।