फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The motorboats that used to go to Rensar Island were shut down after Covid and have not been running till date

Kangra News: कोविड के बाद बंद हुईं रेंसर टापू ले जाने वाली मोटरबोट आज तक नहीं चलीं

Fri, 14 Feb 2025 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 14 Feb 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
The motorboats that used to go to Rensar Island were shut down after Covid and have not been running till date
पौंग झील के बीच रेंसर टापू की सुंदरता बढ़ाता वन्य प्राणी विभाग का विश्रामगृह। स्रोत : वन्य प्राण
बंद पड़ी टिकट खिड़की, पर्यटक दूर से ही रेंसर टापू को देख निराश हो कर लौट रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरियाल (कांगड़ा)। एक तरफ बर्फ की सफेद चादर ओढ़े धौलाधार की सुंदर पहाड़ियां तो दूसरी तरफ पंजाब की समतल धरती का नजारा अनायास ही पर्यटकों को रेंसर टापू में आने को मजबूर कर देता है। वहीं आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्रामगृह टापू की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। इस के बावजूद पर्यटकों को रेंसर टापू पर पहुंचाने के लिए न तो वन्य प्राणी विभाग और न ही पर्यटन विभाग कोई योजना बना पाया है। हालांकि कोविड काल से पहले वन्य प्राणी विभाग ने दो मोटरबोट पर्यटकों को रेंसर टापू तक ले जाने के लिए नगरोटा सूरियां के सुगनाड़ा गांव के पास पौंग झील के किनारे तैनात की थी। 10 सीट वाली फाइबर की मोटरबोट का सुगनाड़ा से रेंसर और वापसी का कुल किराया तीन हजार रुपये तय किया था और मोटरबोट बुक करवाने के लिए सुगनाड़ा में ही पौंग झील मुख्यद्वार पर टिकट खिड़की भी वन्य प्राणी विभाग ने खोली थी लेकिन कोविड खत्म होने के बाद अब वहां न तो कोई मोटरबोट उपलब्ध है और टिकट खिड़की भी बंद पड़ी है। जिस कारण पर्यटकों को दूर से ही रेंसर टापू देख कर निराश हो कर वापस जाना पड़ता है।
इलाके के बुद्धिजीवियों का कहना है कि यदि वन्य प्राणी विभाग, मत्स्य विभाग व पर्यटन विभाग आपसी सलाह से कम से कम चार मोटरबोट झील में उतारे तो इससे जहां विभाग व सरकार को राजस्व प्राप्त होगा, वहीं स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि पौंग झील में मोटरबोट चलाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। केवल एक ही आवेदन विभाग के पास पहुंचा था जबकि टेंडर लगाने के लिए कम से कम तीन आवेदन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ रेजिगनॉल्ड रॉयस्टन ने बताया कि विभाग ने मौजूदा दोनों मोटरबोट खराब होने के कारण मरम्मत के लिए भेजे थे और अब ठीक होकर आ गए हैं। शीघ्र ही पर्यटकों को रेंसर टापू पर ले जाने के लिए उपलब्ध कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed