{"_id":"69dfea521425dfea900f9acd","slug":"the-mla-dedicated-the-bridge-and-the-mahila-mandal-building-kangra-news-c-94-1-hmp1004-190329-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विधायक ने पुल और महिला मंडल भवन को किया लोकार्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विधायक ने पुल और महिला मंडल भवन को किया लोकार्पित
Thu, 16 Apr 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
मसेरडू महिला मंडल भवन का लोकार्पण करते विधायक आशीष शर्मा। भाजपा।
ताल (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने बुधवार को ग्राम पंचायत ताल के राहजोल और दियोट गांव को जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल को जनता को समर्पित किया। इस पुल का निर्माण पांच लाख रुपये की लागत से किया गया है।
विधायक आशीष शर्मा के प्रयासों से यह राशि स्वीकृत हुई है। इसके बाद विधायक ने मसेरडू गांव में विधायक निधि से 9 लाख रुपये की लागत से निर्मित महिला मंडल भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला मंडल की सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि यह भवन महिलाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा प्रदान करेगा।
विधायक आशीष शर्मा ने दिनभर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमीरपुर का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजकुमारी ठाकुर, कमलेश परमार, बलबीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा, प्रमोद पटियाल, अजय कुमार, सुभाष मिश्रा, पूर्व प्रधान पवन कुमार, पूर्व उपप्रधान विनोद कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बाला सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।