फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The miscreants threw a trap in the name of an army officer, the shopkeeper escaped from being cheated.

Kangra News: शातिरों ने सेना अधिकारी के नाम का फेंका जाल, ठगी से बचा दुकानदार

Mon, 10 Jun 2024 03:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
The miscreants threw a trap in the name of an army officer, the shopkeeper escaped from being cheated.
पालमपुर (कांगड़ा)। किसी सेना के अधिकारी के नाम पर किसी दुकानदार को सामान का आर्डर आता है तो दुकानदार इससे सावधान हो जाएं। यह सेना अधिकारी नहीं, बल्कि शातिर हैं, जो ठगने की फिराक में हैं। ऐसा ही मामला पालमपुर के मारंडा में सामने आया है। यहां एक दुकानदार को कॉल आई और सेना के एक अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर होल्टा कैंटीन में सामान भेजने का ऑर्डर दिया गया। इसमें एक महिला ने दुकानदार से कहा कि आप होल्टा कैंटीन में सामान भेजें और सिक्योरिटी चेक से पहले वह सामान रिसीव कर लेंगे। सुनीता नामक महिला की ओर से यह फोन किया गया।
विज्ञापन

दुकानदार को जब इस बात का शक हुआ कि सामान के बिना भाव जांचे 40 हजार रुपये का आर्डर दे दिया। जबकि सामान को किसी गाड़ी भेजने और इसका किराया भी देने की बात कही तो उसे इसकी जांच अपने स्तर पर की। उसने आर्मी एरिया में किसी दोस्त के माध्यम से पता किया तो वहां से जवाब आया कि यहां पर न तो किसी आर्मी अफसर की रिटायरमेंट है और न ही ऐसा कोई अधिकारी है। यह सुनकर जब उक्त महिला के नंबर पर दुकानदार ने फोन किया तो महिला ने कॉल काट दी और फिर फोन नहीं उठाया। बार-बार फोन करने पर कॉल रिसीव हुई तो वहां से कोई व्यक्ति अटपटी बातें करने लगा।
विज्ञापन


फेक कॉल से लोग रहें सावधान : डीएसपी
डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शातिर लोगों को कई प्रलोभन देने की बात कर फोन कर रहे हैं। इससे कई लोग उनके झांसे में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी फोन पर वे किसी शातिर के झांसे में न आएं। इसकी सूचना वह पुलिस को भी दें। इसके लिए लोगों को सावधान होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed