फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The market is full of colours, fire guns and electronic pichkaris are very popular

Kangra News: बाजार में चढ़ी रंगों की खुमारी, खूब भा रही फायर गन और इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी

Tue, 11 Mar 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The market is full of colours, fire guns and electronic pichkaris are very popular
कांगड़ा में होली के लिए सजाई दुकान। संवाद - फोटो : मृतक मनोज पोरवाल की फाइल फोटो।
धर्मशाला। जिलेभर में होली पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं और बाजार रंग-गुलाल, पिचकारियों और मुखौटों से सजने लगे हैं। रंगों के इस त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार बाजारों में कुछ खास नए उत्पाद आए हैं, जो खासकर बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें सबसे प्रमुख हैं इलेक्ट्रिक पिचकारी और गुलाल फायर गन, जिनकी कीमतें थोड़ी बढ़ी हैं लेकिन इनकी खासियत इन्हें लेकर खरीदारों का रुझान भी बढ़ा है। बच्चों के लिए आई इलेक्ट्रिक पिचकारी अब बाजार में उपलब्ध हैं, जो चार्ज करने के बाद उपयोग में लाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गुलाल फायर गन भी इस बार की होली का आकर्षण बन चुकी है। इस गन को फायर करने पर गुलाल निकलता है और यह बच्चों को खासा पसंद आ रही है। गुलाल फायर गन की कीमत 350 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है। वहीं, बच्चों के लिए कार्टून किरदारों वाली पिचकारियां जैसे डोरेमोन, डोलफिन, स्पाइडर-मैन, वीर हनुमान, आयरन मैन और छोटा भीम बेहद पॉपुलर हो रही हैं। खास बात यह है कि बच्चे इन पिचकारियों को स्कूल बैग की तरह कमर में बांधकर घूम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्बल रंग की बिक्री में अधिक
बाजारों में हर्बल रंग की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी जागरूकता के कारण लोग केमिकल रंगों से दूर हर्बल रंगों की ओर बढ़ रहे हैं। कांगड़ा के बाजारों में हर्बल रंग 40 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति 100 ग्राम तक उपलब्ध हैं, जबकि स्मोक रंग की कीमत 50 रुपये से 150 रुपये तक है। पिछले साल ये रंग 20 रुपये से 100 रुपये तक बिक रहे थे।
40 फीसदी तक बढ़े दाम
दुकानदारों का कहना है कि इस बार होली पर्व पर वस्तुओं के दामों में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इस कारण 250 रुपये में मिलने वाली पिचकारी अब 350 रुपये में मिल रही है।

होली के पर्व पर लोगों में एक-दूसरे को रंग लगाने के लिए एक अलग ही उत्साह रहता है। साथ ही अब लोगों की स्वास्थ्य के प्रति सजग हो रहे है, जिसके चलते बाजारों में हर्बल रंगों का क्रेज बढ़ रहा है। - कुलदीप चौधरी, कारोबारी


जिले में बाजार सजना शुरू हो गए है। मंगलवार से बाजारों में लोगों की रौनक बढ़ने शुरू हो जाएगी। साथ ही इस बार बच्चों के अलग किरदारों में आए खिलौने बच्चों को काफी लुभाएंगे। -रजत शर्मा, कारोबारी



होली के पर्व को लेकर इस बार भी वस्तुओं के दामाें में 30 से 40 प्रतिशत के बीच में बढ़ोतरी हुई है, जो लोगों को थोड़ा हैरान कर सकती है।
- नवीन चौहान, कारोबारी

कांगड़ा में होली के लिए सजाई दुकान। संवाद

कांगड़ा में होली के लिए सजाई दुकान। संवाद- फोटो : मृतक मनोज पोरवाल की फाइल फोटो।

कांगड़ा में होली के लिए सजाई दुकान। संवाद

कांगड़ा में होली के लिए सजाई दुकान। संवाद- फोटो : मृतक मनोज पोरवाल की फाइल फोटो।

कांगड़ा में होली के लिए सजाई दुकान। संवाद

कांगड़ा में होली के लिए सजाई दुकान। संवाद- फोटो : मृतक मनोज पोरवाल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed