फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The market in Kangra was buzzing with customers throughout the day.

Kangra News: कांगड़ा में दिनभर ग्राहकों से गुलजार रहा बाजार

Sat, 11 Nov 2023 07:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
The market in Kangra was buzzing with customers throughout the day.
कांगड़ा। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को खिली धूप से कांगड़ा के व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई। शनिवार को शहर के इस बड़े बाजार में खरीदारों की भीड़ से त्योहारी सीजन का पहला दिन चहल-पहल भरा रहा। दिवाली के लिए लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों की आवाजाही से नगर का मुख्य बाजार लोगों से भर गया। छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। कॉलेज रोड पर भी खूब चहलकदमी देखने को मिली। नप के मैदान में भी पटाखों के स्टाल सजाए गए हैं। पटाखे खरीदने के लिए मटौर से पहुंचे कपिल और रजनीश ने बताया कि शुक्रवार को बारिश की वजह से वे घरों से नहीं निकल सके। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद वे खरीदारी करने आए हैं। छोटे स्टाॅल लगाकर बैठे सचिन, तिलक और पंकज ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सामान समेटना पड़ा था। उम्मीद है कि दिवाली तक कारोबार अच्छा रहेगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद शर्मा ने बताया कि दिवाली के दौरान हर दुकानदार को अच्छे कारोबार की उम्मीद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed