{"_id":"69c1a02cb13aa8af080575c6","slug":"the-main-accused-in-the-theft-case-at-the-shiva-temple-was-remanded-for-two-days-kangra-news-c-95-1-kng1036-225861-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शिव मंदिर में चोरी का मुख्य आरोपी दो दिन की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शिव मंदिर में चोरी का मुख्य आरोपी दो दिन की रिमांड पर
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत कसेटी (घल्लौर) स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी अक्षय पठानिया (25), निवासी लाहड़ (हमीरपुर) को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी नाबालिग है, जिसे पुलिस ने संरक्षण में लिया है।
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी अक्षय का ससुराल इसी क्षेत्र में है। उसे भली-भांति ज्ञात था कि मंदिर में सोने-चांदी के आभूषण और दान पात्र में नकदी मौजूद है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा सोने की नथ, चांदी की चरण पादुकाएं और दान राशि बरामद कर ली है।
14 फरवरी को हुई थी वारदात
बीती 14 फरवरी को रोहाड़ा कसेटी के शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला था। स्थानीय निवासी अमर चंद के अनुसार जब वह दूसरे गांव में कथा सुनने गए थे, तब उनकी बहू ने सूचना दी कि तीन नशेड़ी युवक स्कूटरी पर सवार होकर मंदिर से आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। मंदिर से माता की सोने की नथ और बाबा की चांदी की चरण पादुकाएं गायब मिली थीं। पुलिस ने स्कूटी और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। फिलहाल मुख्य आरोपी से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे किसी अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं।