फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The leader should apologize publicly, otherwise we will file an FIR: Madan

नेता सार्वजनिक माफी मांगे, नहीं तो दर्ज करवाएंगे एफआईआर : मदन

Sun, 14 Sep 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 14 Sep 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
The leader should apologize publicly, otherwise we will file an FIR: Madan
फतेहपुर (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग कार्यालय नूरपुर के घेराव का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विरोध दर्ज करवाने के बाद अब भारतीय मजदूर संघ भी खुलकर मैदान में आ गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि अधिकारियों और कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने वाले नेता ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

फतेहपुर उपमंडल स्थित विश्राम गृह में शनिवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने कहा कि हाल ही में पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया द्वारा जल शक्ति विभाग के नूरपुर कार्यालय का घेराव कर अधिकारियों से अभद्र भाषा में बात करना निंदनीय है। संगठन ने इसे कर्मचारियों के मनोबल तोड़ने वाला कदम बताया।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी न सिर्फ रैलियां निकालेंगे, बल्कि काम छोड़कर हड़ताल पर भी बैठ जाएंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि अभद्र व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed