{"_id":"67802a2863aec401cc091f56","slug":"the-leader-does-not-make-the-organization-but-the-organization-makes-the-leader-shantun-chauhan-kangra-news-c-95-1-kng1002-161252-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता संगठन नहीं बनाता, बल्कि संगठन नेता को बनाता है : शांतुन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता संगठन नहीं बनाता, बल्कि संगठन नेता को बनाता है : शांतुन चौहान
Fri, 10 Jan 2025 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में उपस्थित नेता और कार्यकर्ता। संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पर्यवेक्षक शांतुन चौहान ने कहा कि संगठन की ताकत सबसे बड़ी होती है। कोई भी नेता संगठन को नहीं बना सकता है, जबकि संगठन एक नेता को बना सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संगठन की ताकत कितनी होती है। कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता सेनानियों, बलिदानियों और देश के लिए जान लुटा देने वाले महापुरुषों की पार्टी है। उन्होंने यह बात ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कही। यह बैठक वीरवार को विधायक संजय रतन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस दौरान शांतुन ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों को बांटना, धार्मिक उन्माद पैदा करना और क्षेत्रवाद की भावना पैदा करके सत्ता हथियाना भाजपा का एकमात्र मुद्दा है, जिसके लिए वे किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि आज भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल की तुलना करने का समय आ गया है। आज भारत देश ऐसे लोगों के हाथ में आ गया है, जो लोग देश को बांटने का काम कर रहे हैं। झूठ की राजनीति कर रहे हैं और क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद और जातिवाद के आधार पर लोगों को बांट कर उनका शोषण कर रहे हैं।
प्रेम कौशल ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में अपशब्द बोलने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने शब्द वापस लेकर क्षमा मांगनी चाहिए। विधायक संजय रतन ने कहा कि वे जनता के सबसे बड़े सेवक हैं और जनता उनका परिवार है। अपने परिवार की सेवा के लिए उनकी खुशहाली तरक्की के लिए भी किसी भी हद तक जा सकते हैं।