{"_id":"627aaf2d9202dd2770686ced","slug":"the-kingpin-of-the-paper-leak-case-still-away-from-the-reach-of-the-police-kangra-news-sml408417487","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामले का सरगना अभी भी पुलिस पहुंच से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामले का सरगना अभी भी पुलिस पहुंच से दूर
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य सरगना अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अभी तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच टीमें आरोपियों की तलाश में दूसरे राज्यों में दबिश दे रही हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी ने अभी तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी की ओर से गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में पांच दलाल हैं, जबकि नौ अभ्यर्थी हैं। इसके अलावा एक अभ्यर्थी के पिता को भी एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। इसमें पहले दिन गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस रिमांड खत्म होने पर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि कुछ आरोपियों का पुलिस रिमांड 13 मई तक का है।
प्रदेश में उजागर हुए पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी ने पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है। इस संदर्भ में न तो एसआईटी प्रमुख मीडिया में कोई बयान जारी कर रहे हैं और न ही टीम में शामिल अन्य सदस्य कुछ बोलने को तैयार हैं।