{"_id":"6a0da2fc4195bbf79108dae0","slug":"the-ipl-trophy-will-energize-the-teams-along-with-the-spectators-in-the-first-qualifier-kangra-news-c-95-1-kng1044-235524-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पहले क्वालीफायर में दर्शकों के साथ टीमों में जोश भरेगी आईपीएल ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पहले क्वालीफायर में दर्शकों के साथ टीमों में जोश भरेगी आईपीएल ट्राफी
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाला आईपीएल प्लेऑफ मुकाबला इस बार ऐतिहासिक रहने वाला है। धर्मशाला में पहली बार खेले जाने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले के दौरान आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी भी स्टेडियम में विशेष मंच पर स्थापित की जाएगी। ऐसे में हजारों क्रिकेट प्रेमियों को न केवल रोमांचक मैच का आनंद मिलेगा, बल्कि उन्हें करीब से आईपीएल ट्रॉफी को देखने का मौका भी मिलेगा।
आईपीएल प्रबंधन और आयोजन समिति की ओर से ट्रॉफी को मैदान के वीआईपी एरिया के समीप विशेष सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। मैच शुरू होने से पहले और इनिंग ब्रेक के दौरान इस ट्रॉफी पर विशेष लाइटिंग और आकर्षक प्रस्तुति की जाएगी, जो माहौल को और भी भव्य बनाएगी। इसके साथ ही ट्रॉफी के ठीक पीछे लगी डिजिटल स्क्रीन पर आईपीएल के इतिहास और पूर्व विजेता टीमों की झलकियां भी दिखाई जाएंगी।
अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर धर्मशाला स्टेडियम को इस महामुकाबले के लिए रंग-बिरंगी रोशनी और विशाल एलईडी होर्डिंग्स से सजाया जा रहा है। माना जा रहा है कि मैच से पहले होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में ट्रॉफी को एक बेहद विशेष और अनोखे अंदाज में मैदान पर लाया जाएगा। चूंकि क्वालीफायर में भिड़ने वाली टीमें खिताबी जीत से महज एक कदम दूर होंगी। ऐसे में मैदान पर मौजूद यह ट्रॉफी खिलाड़ियों में भी अतिरिक्त जोश और प्रेरणा भरने का काम करेगी।
विज्ञापन
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि पहली बार धर्मशाला में आईपीएल का क्वालीफायर मैच खेला जा रहा है। जिसमें क्वालीफायर के दौरान आईपीएल की ट्राफी भी रखी जाएगी। आईपीएल की चमचमाती ट्राफी दर्शकों के साथ मैच खेलने वाली टीमों में जोश भरते हुए नजर आएगी। -अरुण धूमल, चेयरमैन, आईपीएल