फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The inspection wing of the department scrutinized the documents for two hours.

Kangra News: विभाग के निरीक्षण विंग ने दो घंटे खंगाले दस्तावेज

Wed, 18 Sep 2024 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 18 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
The inspection wing of the department scrutinized the documents for two hours.
धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षण विंग ने मंगलवार को धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित गैस एजेंसी में करीब दो घंटे ऑनलाइन और ऑफलाइन दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उन्होंने पता करने की कोशिश की है कि कैसे उपभोक्ता को गैस सिलिंडर की डिलिवरी के बिना ही सिलिंडर मिलने का मोबाइल पर मैसेज आया और बाद में सब्सिडी भी खाते में मिल गई। जबकि उपभोक्ता को अभी तक सिलिंडर की डिलिवरी नहीं मिली है। अब बुधवार को गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी के सेल्स ऑफिसर कोतवाली बाजार स्थित गैस एजेंसी में दस्तावेजों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद ही पता चल पाएगा कि क्या मामला है और यह कैसे हो रहा है। बता दें कि 9 सितंबर को उपभोक्ता ने कोतवाली स्थित गैस एजेंसी ने सिलिंडर की बुकिंग करवाई। इसके बाद उनके फोन पर मैसेज आया कि दो दिन बाद आपको सिलिंडर मिल जाएगा। फिर अगले दिन मैसेज आया कि आपको सिलिंडर की डिलिवरी हो गई है। उपभोक्ता के खाते में सिलिंडर की सब्सिडी भी आ गई, लेकिन उन्हें सिलिंडर मिला ही नहीं। इस मामले को अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद मंगलवार को जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षण विंग ने गैस एजेंसी के कार्यालय में पहुंचकर इसकी जांच की। अब बुधवार को गैस कंपनी के सेल्स ऑफिसर इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन

उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षण भूपेंद्र ने बताया कि बुधवार को कंपनी के सेल्स ऑफिसर के साथ पूरे मामले की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि कैसे बिना सिलिंडर उपभोक्ता के खाते में सब्सिडी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed