फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The hoardings were not removed even after a week of the match.

Kangra News: मैच के एक सप्ताह बाद भी नहीं हटाए होर्डिंग्स

Sat, 20 Dec 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The hoardings were not removed even after a week of the match.
मैच के एक सप्ताह बाद भी नहीं हटाए होर्डिंग्स
विज्ञापन

धर्मशाला नगर निगम की खूबसूरती पर लग रहा दाग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच के समापन को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन धर्मशाला शहर आज भी मैच के दौरान लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग्स के बोझ तले दबा नजर आ रहा है। सड़कों, चौराहों और खासकर स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर लटके ये होर्डिंग्स न सिर्फ शहर की प्राकृतिक सुंदरता को फीका कर रहे हैं, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। गत 14 दिसंबर को धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया था।

मैच से पहले नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों ने निर्धारित शुल्क अदा कर बड़े पैमाने पर विज्ञापन होर्डिंग्स लगाए थे। नगर निगम की शर्तों के मुताबिक मैच समाप्त होते ही अगले दिन इन्हें हटाया जाना था, लेकिन एक सप्ताह बाद भी अधिकतर होर्डिंग्स वहीं टंगे हुए हैं। स्थिति यह है कि कई होर्डिंग्स स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर लगाए गए हैं, जो खराब मौसम और तेज हवाओं में हिलते रहते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। शहरवासियों अशोक ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, विपिन सिंह और राहुल ने नगर निगम प्रशासन से जल्द इन होर्डिंग्स को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि निगम ने विज्ञापनों के लिए शहर में कुछ स्थान पहले से चिह्नित कर रखे हैं। इसके बावजूद कई होर्डिंग्स उन जगहों पर लगाए गए हैं, जिन्हें विज्ञापन के लिए स्वीकृति ही नहीं दी गई थी। अब सवाल यह है कि नगर निगम कब जागेगा और धर्मशाला को फिर से उसकी स्वच्छ और सुंदर पहचान लौटाएगा। धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा ने कहा कि मैच के दौरान शहर में होर्डिंग्स लगे थे। उन्होंने कहा कि अब इन होर्डिंग्स को जल्द हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed