फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The helicopter did not reach to find the missing trackers due to bad weather

खराब मौसम के कारण लापता ट्रैकरों को ढूंढने के लिए नहीं आया हेलिकाप्टर

Sun, 05 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The helicopter did not reach to find the missing trackers due to bad weather
धर्मशाला। ट्रैकिंग स्थल ठठारना गए धर्मशाला और दाड़ी के दो युवकों का छठे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। लापता ट्रैकरों को ढूंढने के लिए पुलिस विभाग की रेस्क्यू टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं, जबकि खराब मौसम के कारण रविवार को लापता ट्रैकरों को ढूंढने के लिए आने वाला हेलिकाप्टर भी उड़ान नहीं भर पाया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर ट्रैकरों को ढूंढने के लिए गई रेस्क्यू टीमों को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है, जबकि उनकी तलाश में टीमें लगातार जुटी हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि नवीन कुमार (44) पुत्र हरि सिंह निवासी दाड़ी और हरसिमरनजीत (34) पुत्र परमजीत सिंह निवासी गुरुद्वारा रोड धर्मशाला सोमवार को घर से ट्रैकिंग के लिए निकले थे। जब वे मंगलवार तक घर वापस नहीं आए तो उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस में दी और उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें खनियारा के खड़ोता में उनका बुटेल मिला, जिससे लगा कि वह ठठारना के लिए गए हैं। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं, लेकिन मोबाइल फोन की कॉल डिलेट की जांच में पता चला कि उन्होंने सोमवार को जिला मंडी के अपने एक दोस्त को फोन कर ठठारना से चंबा का रास्ता पूछा था। उसके बाद से पुलिस की रेस्क्यू टीमें शुक्रवार तक ठठारना और आसपास क्षेत्र में उनकी तलाश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि एक रेस्क्यू टीम भरमौर के रास्ते से उन्हें खोजते हुए आ रही है। वहीं सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि लापता युवकों की तलाश के लिए पुलिस की रेस्क्यू टीमों जुटी हुई हैं। खराब मौसम के कारण हेलिकाप्टर रविवार को उड़ान नहीं भर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed