{"_id":"69b050efffb5ccf2810625e2","slug":"the-heat-of-the-war-reached-kullu-supply-of-19-kg-commercial-gas-cylinders-stopped-kangra-news-c-89-1-ssml1012-170958-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: युद्ध की आंच कुल्लू तक... 19 किलो के व्यवसायिक गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: युद्ध की आंच कुल्लू तक... 19 किलो के व्यवसायिक गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप
Tue, 10 Mar 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। ईरान के साथ इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के कारण पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में उछाल आया है। इसका असर अब कुल्लू जिले में भी दिखाई देने लगा है। यहां दो से तीन दिन से 19 किलो के व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई कंपनियों ने रोक दी है, जबकि घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति भी करीब 50 प्रतिशत तक घटा दी गई है।
जिला कुल्लू में व्यवसायिक सिलिंडरों की सप्लाई बंद होने से गैस एजेंसियों के पास स्टॉक लगभग खत्म हो गया है। फिलहाल केवल आपातकालीन कोटा ही बचा हुआ है। यदि स्थिति लंबी चली तो इसका असर व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ सकता है। ऐसे में ढाबा, रेस्तरां, होटल और होमस्टे के कारोबार पर भी असर पड़ने की आशंका है।
उधर, गैस कंपनियों ने घरेलू सिलिंडर की बुकिंग अवधि भी 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। यानी उपभोक्ताओं को अब नया सिलिंडर बुक कराने के लिए चार दिन अतिरिक्त इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
जिला कुल्लू में करीब 1.17 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जबकि हजारों सिलिंडर होटल, ढाबा और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल होते हैं। भुंतर में एचपी गैस के 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडरों की सप्लाई फिलहाल सामान्य चल रही है और प्रतिदिन पहले की तरह दो गाड़ियां पहुंच रही हैं। हालांकि 19 किलो के व्यवसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है।
जिला मुख्यालय कुल्लू में इंडेन कंपनी ने 14 किलो के घरेलू सिलिंडरों की सप्लाई में करीब 50 प्रतिशत की कटौती कर दी है, जबकि 19 किलो के व्यवसायिक सिलिंडरों की सप्लाई पिछले तीन से चार दिन से पूरी तरह ठप है। अभी शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इसका सीधा असर नहीं दिख रहा है, लेकिन सिलिंडर की आपूर्ति जल्द शुरू न होने पर आने वाले दिनों में होटल, ढाबा और रेस्तरां का कारोबार प्रभावित हो सकता है।
तो बंद करने पड़ सकते हैं ढाबे
कारोबारी ललित कुमार, कुलदीप कुमार और रमेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल उनके पास 19 किलो के भरे सिलिंडर उपलब्ध हैं। यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो उन्हें अपने ढाबे बंद करने पड़ सकते हैं।
घरेलू सिलिंडर की बुकिंग अवधि 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। वहीं 19 किलो के व्यवसायिक सिलिंडरों की सप्लाई कंपनी ने फिलहाल बंद कर दी है और 14 किलो के घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति में भी करीब 50 प्रतिशत कटौती की गई है। राजीव तलवार, मैनेजर, इंडेन कुल्लू
फिलहाल जिले में सिलिंडर के साथ पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। शिव राम राही, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक