{"_id":"69728f533a529db7d50efa17","slug":"the-government-should-soon-release-pending-da-and-arrears-sangh-kangra-news-c-95-1-ssml1021-217163-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित डीए और एरियर जल्द जारी करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित डीए और एरियर जल्द जारी करे सरकार : संघ
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों का लंबित महंगाई भत्ता और एरियर शीघ्र जारी करने की मांग की है। संघ ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए लंबित डीए और एरियर की घोषणा करेंगे। प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी ने कहा कि कर्मचारी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे ही वह कड़ी होते हैं जो सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाते हैं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है, जबकि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को मात्र 45 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इस भारी अंतर के कारण प्रदेश के कर्मचारियों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रवक्ता संघ ने मांग की है कि प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार की तर्ज पर डीए प्रदान किया जाए और लंबित एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाए।
संघ का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के दौर में डीए कर्मचारियों के लिए जीवन-यापन का एक महत्वपूर्ण आधार है। इस अवसर पर प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी, महासचिव इंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक लोकेंद्र नेगी, मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैनी, चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, वाइस चेयरमैन राकेश भारद्वाज, वित्त सचिव सुरजीत सिसोदिया, प्रेस सचिव जयराम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश और मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार अब तक कर्मचारी हित में कई सकारात्मक निर्णय ले चुकी है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी मुख्यमंत्री कर्मचारियों को डीए का तोहफा देंगे।