{"_id":"6731f7f8a20d30ba570f7b45","slug":"the-goal-of-life-is-achieved-through-dedication-discipline-and-determination-kangra-news-c-95-1-ssml1008-154110-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: समर्पण, अनुशासन और दृढ निश्चय से हासिल होता है जीवन का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: समर्पण, अनुशासन और दृढ निश्चय से हासिल होता है जीवन का लक्ष्य
Tue, 12 Nov 2024 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 12 Nov 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
जसमीत कौर, गर्ल्स स्कूल पालमपुर
उप पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र नेगी ने छात्राओं को जीवन में तीन-डी का महत्व समझाया
कन्या स्कूल पालमपुर में अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल्स कार्यक्रम आयोजित
कहा, जिम्मेदारी के साथ सही दिशा में करना चाहिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। जीवन का लक्ष्य समर्पण, अनुशासन और दृढ़ निश्चय से हासिल होता है। मानव जीवन में थ्री-डी (डेडिकेशन, डिसिप्लिन, डिटरमिनेशन) का अहम महत्व है। इसके बिना मानव जीवन में सफलता मिलना कठिन है। यह बात उप पुलिस अधीक्षक पालमपुर लोकेंद्र नेगी ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) पालमपुर में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल्स कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते कही।
डीएसपी ने छात्राओं को सोशल मीडिया का दुरुपयोग न करने बारे चेताया। उन्होंने कहा कि आजकल लोग अपनी प्रोफाइल और फोटो इत्यादि बदलकर ऑनलाइन माध्यम से ठगी कर रहे हैं, लेकिन चाहे कोई कितना भी शातिर क्यों न हो, वह अपने पीछे फुटप्रिंट छोड़ जाता है। इंटरनेट पर ठगी करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए सोशल मीडिया का सही दिशा में इस्तेमाल कर अपने ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता के बारे में जानकारी दी। बताया कि आईपीसी को बदलकर बीएनएस बनाई गई है। इसके तहत कई धाराएं बदली गई हैं और कई मामलों में सजाएं बढ़ाई गई हैं। डीएसपी ने कहा कि महिला से छेड़छाड़ या दुष्कर्म के मामलों में पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जा सकती, ऐसा करने वाले को दो साल की सजा हो सकती है। इस तरह के मामलों में महिला जांच अधिकारी की नियुक्ति की जाती है और मेडिकल परीक्षण आदि की प्रक्रिया भी महिला चिकित्सक की ओर से अमल में लाई जाती है।
उन्होंने एनडीपीएस एक्ट, पुलिस हेल्पलाइन, महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। नेगी ने करियर काउंसलिंग करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में नौकरी के लिए अलग-अलग माध्यम हैं। इसमें पहला माध्यम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर कांस्टेबल के पद पर, दूसरा स्नातक के बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर, तीसरा हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के माध्यम से एचपीएस और संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से परीक्षा उत्तीर्ण कर आईपीएस अधिकारी के पद पर नौकरी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
बाक्स:
इस तरह के कार्यक्रम ज्ञानवर्धक : जंवाल
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल्स कार्यक्रम एक बेहतरीन कार्यक्रम है। इस तरह के कार्यक्रम ज्ञानवर्धक होते हैं। स्कूली विद्यार्थियों को इसका काफी फायदा मिलता है।
-रितु जंवाल, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला पालमपुर
-अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कई बेहतरीन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद करने का मौका मिलता है। विद्यार्थियों को सही जानकारी देना बहुत जरूरी है।
-लोकेंद्र नेगी, डीएसपी पालमपुर
डीएसपी ने कार्यक्रम में काफी महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी। मैं अपने घर और आसपास के लोगों के बीच इस कार्यक्रम में मिली जानकारी को सांझा करूंगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
-जसमीत कौर, छात्रा
कार्यक्रम में सोशल मीडिया के सदुपयोग और भविष्य में किस तरह चुनौतियों का सामना करना है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी मिली है। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए काफी फायदेमंद रहते हैं।
-स्नेहा, छात्रा