फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The garbage of the commercial premises of four panchayats of Beed area will become a problem

Kangra News: बीड़ क्षेत्र की चार पंचायतों के व्यावसायिक परिसरों का कूड़ा-कचरा बनेगा परेशानी

Sun, 06 Jul 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 06 Jul 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
The garbage of the commercial premises of four panchayats of Beed area will become a problem
बैजनाथ (कांगड़ा)। पर्यटन की दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहे बीड़ बिलिंग के बीड़ में कूड़े-कचरे के एकत्रीकरण और उसके निस्तारण की समस्या आने वाले दिनों में विकराल रूप धारण करने वाली है। ऊपरी क्षेत्र की चार पंचायतों बीड़, गुनेहड़, चौगान, क्योर और इसके आसपास के एरिया में 200 से अधिक होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस मौजूद हैं।
विज्ञापन

पंचायतों में इतने बड़े स्तर पर कूड़ा उठाने और उसका सही तरीके से निस्तारण करने के लिए किसी भी प्रकार के बजट का प्रावधान नहीं है। तीन वर्ष पूर्व बीड़ होटल एसोसिएशन ने पहल करते हुए होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस के 150 के करीब उपभोक्ताओं से कूड़ा उठाने और उसका निस्तारण करने का कार्य शुरू किया था और वर्तमान में आठ स्वच्छता मित्र और एक सुपरवाइजर, एक किराये की गाड़ी की सहायता से कूड़ा एकत्रित कर मशीन से गीले-सूखे कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह से मशीन के खराब हो जाने पर अब संस्था को कूड़े का निस्तारण करने में परेशानी आ रही है। इसके लिए संस्था प्रशासन और सरकार से मशीन की व्यवस्था करने की गुहार लगा चुकी है, लेकिन मशीन की जरूरत आश्वासनों तक सीमित रही है। संस्था के अध्यक्ष सतीश अबरोल ने बताया कि मशीन की व्यवस्था या फिर गीले कूड़े के लिए जमीन न उपलब्ध होने पर कूड़ा एकत्रित करने का कार्य बंद करना पड़ सकता है। उधर, एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया यह मामला उनके ध्यान में है और इसके लिए सरकारी भूमि की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन वन विभाग की औपचारिकताओं के कारण मामला लटका हुआ है और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed