फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The farmer reached the market with wheat, the department was unable to buy it

Kangra News: गेहूं लेकर मंडी पहुंचा किसान, खरीद नहीं कर पाया विभाग

Wed, 16 Apr 2025 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Apr 2025 07:33 AM IST
विज्ञापन
The farmer reached the market with wheat, the department was unable to buy it
जल्दबाजी में किया उद्घाटन, अभी तक मंडी में लेबर की रेट लिस्ट ही नहीं लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डमटाल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के मिलवां गेहूं खरीद केंद्र तो शुरू कर दिया गया है लेकिन अभी तक इंतजाम आधे-अधूरे हैं। मंगलवार को उलेहड़ियां गांव के किसान संदीप सिंह की पहली ट्राली खरीद केंद्र में आई, लेकिन प्रशासन की मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण उसकी भार मापने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

विभाग ने मंडी तो खोल दी, लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण एक मात्र किसान की फसल की भी खरीद नहीं कर सका। इस बार गेहूं की खरीद के लिए सरकारी दाम 2425 रुपये तय हुआ है, जबकि मंडीकरण में लेबर का खर्चा 7 रुपये प्रति बैग यानी 14 रुपये प्रति क्विंटल होगा। अभी तक मंडी में लेबर की रेट लिस्ट तक नहीं लगी है, जिससे किसान असमंजस की स्थिति में हैं। उधर, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि लेबर के रेट का बोर्ड मंगलवार को लगवा दिया जाएगा। इसमें 14 रुपये प्रति क्विंटल लेबर रेट किसानों को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed