फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The education board will provide question papers for classes 3rd, 5th, 8th, 9th and 11th.

Kangra News: तीसरी, 5वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के प्रश्नपत्र मुहैया करवाएगा शिक्षा बोर्ड

Tue, 02 Dec 2025 08:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 02 Dec 2025 08:42 AM IST
विज्ञापन
The education board will provide question papers for classes 3rd, 5th, 8th, 9th and 11th.
धर्मशाला। ग्रीष्मकालीन स्कूल में मार्च-अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी, 5वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को तीन दिसंबर से ऑनलाइन प्रश्नपत्रों की मांग भेजने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा के प्रश्नपत्र निशुल्क उपलब्ध रहेंगे, जबकि निजी स्कूलों को तीसरी और 5वीं कक्षा के लिए प्रति छात्र 100 रुपये और 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए प्रति छात्र 150 रुपये शुल्क देना होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि स्कूल 3 से 31 दिसंबर तक बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद एक जनवरी से 10 जनवरी तक प्रति छात्र 50 रुपये और 11 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रति छात्र 100 रुपये अतिरिक्त लेट फीस के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वहीं 9वीं और 11वीं कक्षाओं के लिए लेट फीस एक से 10 जनवरी तक 100 रुपये और 11 से 20 जनवरी तक 200 रुपये प्रति छात्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्कूल की प्रश्नपत्रों की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रश्नपत्रों की अनुपलब्धता या कमी के लिए संबंधित विद्यालय के प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने स्कूलों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित प्रपत्र के अनुसार सूची तैयार कर अपने खंड कार्यालय को भी भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed