फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The doors of Baijnath Shiva temple will open at four in the morning

महाशिवरात्रि पर सुबह चार बजे खुलेंगे ऐतिहासिक मंदिर के कपाट

Tue, 01 Mar 2022 12:29 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
The doors of Baijnath Shiva temple will open at four in the morning
शिवरात्रि के लिए फूलों से सजाया बैजनाथ का प्राचीन शिव मंदिर। - फोटो : Kangra
बैजनाथ (कांगड़ा)। महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर के कपाट मंगलवार को सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंदिर न्यास और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है और देर शाम को लाइटनिंग के समय मंदिर अलग रूप में नजर आ रहा है। अमर उजाला महोत्सव में मीडिया प्रायोजक की भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर शिवरात्रि में मुख्य अतिथि होंगे और स्थानीय विश्राम गृह से निकलने वाली शोभायात्रा में भाग लेंगे। विधायक मुल्ख राज प्रेमी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शिव मंदिर में पूजाृ-अर्चना के बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में सरकारी विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मुख्य अतिथि झंडा रस्म अदा कर मेले की शुरुआत करेंगे। मेले में एक दर्जन से अधिक देवता अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। मंगलवार देर शाम को ऐतिहासिक शिव मंदिर में शिव जागरण होगा और आगामी तीन दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो मार्च को पहली सांस्कृतिक संध्या को ठाकुर दास राठी व हिमाचली कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। तीन मार्च को ममता भारद्वाज व सारेगामा फेम अनुज शर्मा मुख्य आकर्षण होंगे, जबकि चार मार्च को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में रमेश ठाकुर और बॉलीवुड कलाकार निधि रस्तोगी मुख्य आकर्षण रहेंगे। मंदिर में सुरक्षा प्रबंधों के लिए मंदिर न्यास के सदस्यों के अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed