{"_id":"67d873acdb7a45fa8703d269","slug":"the-doors-of-adi-himani-chamunda-temple-opened-kangra-news-c-95-1-ssml1021-169357-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट खुले
Tue, 18 Mar 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
आदि हिमानी चामुंडा के कपाट खोलने के बाद मंदिर के पुजारी और अन्य। स्रोत: मंदिर प्रशासन
चामुंडा (कांगड़ा)। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सोमवार को आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके लिए मंदिर के पुजारी बबलू शर्मा, विनय सैनी, सुभाष, सुरिंद्र दीक्षित और एक होमगार्ड जवान की टीम सुबह ही मंदिर पहुंची। मंदिर के कपाट खुलने से पहले पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया।
मंदिर के पुजारी बबलू शर्मा ने बताया कि मंदिर खुलते ही 20 से 25 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। उन्होंने आग्रह किया कि जो भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आएं, वे गर्म कपड़े साथ लाएं, क्योंकि यहां का मौसम ठंडा रहता है।श्रद्धालु अब नियमित रूप से मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। संवाद