फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The distance between Mandal and Kohala will be reduced to 1.5 km after the construction of the bridge

Kangra News: पुल बनने से घटकर डेढ़ किमी रह जाएगी मंदल-काेहाला की दूरी

Sun, 27 Apr 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The distance between Mandal and Kohala will be reduced to 1.5 km after the construction of the bridge
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के काेहाला और मंदल के बीच पुल बनने से इन दोनों क्षेत्रों की दूरी आठ किलाेमीटर से घटकर मात्र डेढ किलाेमीटर रह जाएगी। इससे लाेगाें काे काफी राहत मिलेगी। यह बात रविवार काे हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने जारी प्रेस बयान में कही। उन्हाेंने कहा कि जल्द मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांगड़ा के दौरे पर आने वाले हैं और इस दौरान वह कांगड़ा को कई साैगातें देंगे। कांगड़ा में बिजली बोर्ड का नया सब स्टेशन भी बन रहा है। इस सब स्टेशन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री की ओर से किया जाएगा। इसके साथ ही वह कछियारी में 25 कनाल भूमि पर आधुनिक सब्जी मंडी का शिलान्यास भी करेंगे। किसान बहुल क्षेत्र में यह सब्जी मंडी नई खुशहाली लाएगी। कांगड़ा के अलावा नगरोटा बगवां, धर्मशाला और शाहपुर आदि क्षेत्रों के किसान भी यहां पर अपनी सब्जियां इत्यादि बेचकर लाभ कमा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्हाेंने बताया कि जसूर में रेस्ट हाउस बनकर तैयार हो गया है। इस रेस्ट हाउस का निर्माण एपीएमसी ने करवाया है। उम्मीद है कि कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार जल्द इसका उद्घाटन करके जनता को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान केवल चौधरी, राम सिंह, प्रद्युमन धनोटिया, अश्वनी डोगरा, प्रिंस, अक्षय, अमित रोहित, सागर, हर्ष और सतीश सहित कई लाेग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed