{"_id":"66c52a873e6f9fb197086496","slug":"the-department-swung-into-action-inspected-trees-that-became-a-threat-kangra-news-c-95-1-ssml1008-144055-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हरकत में आया विभाग, खतरा बने पेड़ों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हरकत में आया विभाग, खतरा बने पेड़ों का किया निरीक्षण
Wed, 21 Aug 2024 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
बिंद्राबन के पास खतरा बने पेड़ों का निरीक्षण करते वन विभाग के कर्मचारी। संवाद
पालमपुर(कांगड़ा)। पालमपुर-धर्मशाला वाया नगरी सड़क पर बिंद्राबन के पास खतरा बने पेड़ों का वन विभाग की टीम ने मौके पर जा कर निरीक्षण कर लिया है। इन पेड़ों को हटाने के लिए औपचारिकताएं पूरी होते ही इनको हटा दिया जाएगा। जानमाल के लिए खतरा बने इन पेड़ों को लेकर अमर उजाला ने 20 अगस्त के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद वन विभाग हरकत में आया।
वन विभाग की टीम मंगलवार शाम को ही मौके पर पहुंच गई और इन पेड़ों का निरीक्षण किया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर कर्ण मेहता की अगुवाई में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इन पेड़ों का निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देगी। उसके बाद कुछ औपचारिकताएं पूरी कर इन पेड़ों को काट दिया जाएगा। बिंद्राबन डेयरी के पास यह पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता है। इससे पहले भी यहां पर कई पेड़ गिर चुके हैं।
उधर, डीएफओ संजय शर्मा ने कहा कि विभाग की टीम मौके पर गई थी। टीम ने खतरा बने पेड़ों का निरीक्षण कर लिया है। इसकी औपचारिकताएं पूरी होते ही इनको काट दिया जाएगा।