फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The department started the work of restoring roads in the district

Kangra News: विभाग ने जिले में शुरू किया सड़कों को बहाल करने का कार्य

Sat, 06 Sep 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 06 Sep 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
The department started the work of restoring roads in the district
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मौसम साफ होते ही लोक निर्माण विभाग ने पिछले कई दिनों से बंद पड़ी सड़कों को बहाल करना शुरू कर दिया है। जिले में सड़कें धंसने और भूस्खलन से विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस बार मानसून के दौरान लोक निर्माण विभाग कांगड़ा-चंबा जोन को लगभग 541.8 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही 274 सड़कें बंद हैं, इनमें से विभाग ने शुक्रवार को 52 सड़कें खोल दी हैं। कांगड़ा में अभी भी 67 सड़कें और चंबा में 161 सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के नॉर्थ जोन में कुल चार सर्किल हैं। पालमपुर सर्किल में 41 सड़कें, नूरपुर सर्किल में 16 सड़कें, देहरा में 10 सड़कें और डलहौजी में 161 सड़कें बंद पड़ी हैं। सड़कें बंद होने से कई क्षेत्रों के संपर्क मार्ग ही टूट चुके हैं जिसके कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों के लोग वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग कांगड़ा-चंबा जोन के मुख्य अभियंता विकास सूद ने बताया कि इस बार कांगड़ा-चंबा में काफी नुकसान हुआ है। मौसम खुलने के साथ ही सड़कों को खोला जा रहा है। बीच-बीच में सड़कें बारिश के चलते फिर से बंद हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1600 में से 1200 स्कीमें प्रभावित, 300 करोड़ का नुकसान : गर्ग
उधर, जलशक्ति विभाग उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने कहा कि जोन के तहत कुल 1600 पेयजल स्कीमें हैं। बारिश के कारण 1200 के करीब पेयजल स्कीमें प्रभावित हुई थीं। विभाग को करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जोन के तहत 1130 से अधिक पेयजल स्कीमें आंशिक रूप से बहाल कर दी गई हैं। 70 के करीब पेयजल स्कीमों को भी जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed