फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Department of Posts organised a philatelic exhibition at the Art Museum.

Kangra News: डाक विभाग ने कला संग्रहालय में लगाई डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी

Fri, 10 Oct 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 10 Oct 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
The Department of Posts organised a philatelic exhibition at the Art Museum.
युवाओं को फिलैटली और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना उद्देश्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। डाक मंडल धर्मशाला की ओर से कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला में तीन दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी धौलाधार पेक्स-2025 का शुभारंभ किया गया। समारोह का उद्घाटन प्रदेश डाक सेवा निदेशक प्रवीण कुमार ने किया।
प्रदर्शनी युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों में फिलैटली और पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पर्यावरण बचाओ, पृथ्वी बचाओ विषय पर आयोजित की गई है। मुख्यातिथि ने कहा कि पर्यावरण से हो रहे खिलवाड़ के चलते प्रदेश में लगातार आपदाएं आ रही हैं। नौवीं प्रदर्शनी का विषय धौलाधार पेक्स लोगों को जागरूक करने के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि डाक टिकट मात्र एक कागज नहीं बल्कि इससे हमारे इतिहास की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

कला संग्रहालय में लगाई गई तीन दिवसीय फिलैटली प्रदर्शनी में 100 साल पुरानी टिकटें रखी गई हैं। प्रदर्शनी में लगभग 15 स्कूलों के छात्रों ने टिकटों की जानकारी ली। इस दौरान डाक विभाग की सेवाएं लेने वाले ग्राहकों को सम्मानित भी किया। समारोह के महत्व को और बढ़ाते हुए सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर की शिक्षा में उत्कृष्टता के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष आवरण भी जारी किया गया। इस दौरान निर्णायक मंडल के अध्यक्ष कर्नल जगदीप श्योरान, सेना डाक सेवाएं योल कैंट, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक डाक सेवाएं केएल सूद और सेवानिवृत्त प्रभारी फिलैटली ब्यूरो शिमला जीपीओ प्रेम लाल वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed