{"_id":"667f1d117af469c6ae07dce6","slug":"the-department-came-into-action-filled-the-drains-made-in-the-middle-of-the-road-kangra-news-c-95-1-kng1002-138765-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हरकत में आया विभाग, सड़क के बीच बनाईं नालियां भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हरकत में आया विभाग, सड़क के बीच बनाईं नालियां भरीं
Sat, 29 Jun 2024 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते चरान खड्ड और बड़ोल में सड़क खोदकर अधूरी छोड़ी नालियों को लोक निर्माण विभाग ने भर दिया है। विभाग की ओर से दोनों स्थानों पर सीमेंट-रेत-बजरी का मिश्रण डालकर सड़क के बीच बनी नालियों को भर दिया है। इससे पर वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को झटके खाने से राहत मिल गई है। अमर उजाला समाचार पत्र में खबर (फाइबर बिछाने के लिए खोदी नालियां, नहीं की दुरुस्त) छपने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और उन्होंने दोनों स्थानों पर सड़क के बीच खोदी नालियों को भर दिया है।
फाइबर केवल बिछाने के लिए ठेकेदार ने सड़क के बीच खोदाई की थी, लेकिन बाद में वहां तारकोल या कंक्रीट नहीं डाली थी। इस वजह से वहां सड़क में करीब आठ इंच गहरी नालियां बन गईं थी, जिस वजह से हादसों का खतरा बढ़ गया था और वाहन चालकों को वहां झटके खाने पड़ रहे थे। उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विनय कुमार ने बताया कि बड़ोल और चरान खड्ड में सड़क के बीच खोदी नालियों को भर दिया गया है, जिससे की कोई हादसा वहां पर नहीं हो सके।