फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The delegation of the Ex-Servicemen League discussed the welfare of soldiers with the MLA.

Kangra News: एक्स सर्विसमैन लीग के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से सैनिक कल्याण पर की चर्चा

Fri, 03 Oct 2025 05:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
The delegation of the Ex-Servicemen League discussed the welfare of soldiers with the MLA.
सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार संवेदनशील : पठानिया
विज्ञापन

राहत कोष के लिए एक्स सर्विसमैन लीग ने भेंट किया 1.50 लाख का चेक
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। रैत में इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग हिमाचल प्रदेश (धर्मशाला) का एक प्रतिनिधिमंडल शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से विभिन्न मांगों को लेकर मिला। पठानिया ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सैनिकों एवं शहीद परिवारों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सूबेदार (मेजर) पवन के परिवार को 30 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है, जबकि भारत सरकार की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिली है।

पठानिया ने बताया कि शाहपुर में शीघ्र ही एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईसीएचएस और कैंटीन की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि हाल ही में वे देश के रक्षा मंत्री से मिले हैं और उन्होंने सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया है। उपमुख्य सचेतक ने एक्स सर्विसमैन को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर लीग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1.50 लाख रुपये का चेक भेंट किया। कार्यक्रम में लीग के अध्यक्ष सेवा निवृत कर्नल वाईएस राणा, सेवानिवृत्त कर्नल आरपी गुलेरिया, टीसी ठाकुर, कैप्टन बिहारी लाल, सूबेदार रमेश चंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed