{"_id":"69c12805f471a3b85401bdea","slug":"the-crowd-of-patients-in-the-opd-worsened-the-situation-kangra-news-c-90-1-ssml1045-190129-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ओपीडी में मरीजों की भीड़ से बिगड़ी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ओपीडी में मरीजों की भीड़ से बिगड़ी व्यवस्था
विज्ञापन
ओपीडी में मरीजों की भीड़ से बिगड़ी व्यवस्था
एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों के छूट रहे पसीने
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर, लडभड़ोल और चौंतड़ा स्थित अस्पतालों में सोमवार को अचानक मरीजों की संख्या बढ़ जाने से स्वास्थ्य सेवाएं भी पटरी पर लाने के लिए सुरक्षाकर्मियों सहित चिकित्सकों को खूब जद्दोजहद करनी पड़ी। जोगिंद्रनगर अस्पताल की शल्य चिकित्सा ओपीडी में मरीजों की सबसे अधिक भीड़ से व्यवस्था भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। यहां पर दोपहर तक मरीजों की कतारें लगी रहीं, जिन्हें जल्द उपचार दिलाना भी विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए चुनौती बन गया।
यहां पर विभिन्न हादसों में घायल मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, आपात सेवाओं में भी मरीजों के दाखिलों की बात करें तो आए दिनों से अधिक रहे। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की कतारें जब मुख्य द्वार से भी बाहर हो गईं तो सुरक्षा कर्मियों को भी व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मोर्चा संभालना पड़ा। तीनों अस्पतालों में दोपहर करीब 12 बजे तक 500 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हो चुका था जबकि, दोपहर तीन बजे तक यह आंकड़ा सात सौ से पार हो गया। तीनों अस्पतालों की सामान्य ओपीडी में सर्दी, खांसी, वायरल फीवर, पेट दर्द की समस्या से ग्रस्त मरीज अधिक रहे। मार्च में मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से लोग भी अधिक बीमार पड़ रहे हैं। जोगिंद्रनगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प हैं।
मार्च में मौसम में आए बदलाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोग एहतियात बरतें। मरीजों की अधिक भीड़ होने के बावजूद मौजूद चिकित्सकों ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
-डॉ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी