फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Chamber of Commerce is furious over the decision to merge the Girls School, Palampur.

Kangra News: कन्या स्कूल पालमपुर को मर्ज करने के फैसले पर भड़का व्यापार मंडल

Tue, 24 Feb 2026 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 24 Feb 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
The Chamber of Commerce is furious over the decision to merge the Girls School, Palampur.
संजीव सोनी
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर को घुग्घर स्कूल में मर्ज करने के सरकारी निर्णय के खिलाफ संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल का कहना है कि सन् 1868 से स्थापित यह स्कूल शहर की पहचान है और इसे मिटने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने साफ कह दिया है कि सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर व्यापारी, कर्मचारी, अभिभावकों व आम लोगों के साथ इस फैसले के खिलाफ एकुजट हो मुहिम चलाएंगे। इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए हरसंभव लोकतांत्रिक संघर्ष किया जाएगा, जबकि इसके लिए आंदोलन करने से भी व्यापार मंडल पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल का कहना है कि साल 1868 से स्थापित यह कन्या स्कूल शहर की शान और पहचान है। यह केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि पीढ़ियों की स्मृतियों और उपलब्धियों का केंद्र रहा है। ऐसे ऐतिहासिक विद्यालय को मर्ज करने का निर्णय शहर की अस्मिता पर चोट के समान है। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक आशीष बुटेल से आग्रह है कि वह जल्द हस्तक्षेप कर सरकार से वार्ता करें और इस फैसले को वापस करवाएं। अन्यथा, संयुक्त व्यापार मंडल शहर में चक्का जाम और आंदोलन का कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। -संजीव सोनी, प्रधान, संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर
कन्या स्कूल पालमपुर शहर की ऐतिहासिक धरोहर, शान और पहचान है। इसे मर्ज करने का प्रदेश सरकार का फैसला सरासर गलत है। हम इस ऐतिहासिक संस्थान के अस्तित्व को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। -यश महाजन, मुख्य संरक्षक:
शहर के व्यापारी, कर्मचारी और अभिभावक इस निर्णय के विरुद्ध एकजुट हैं। स्कूल को मर्ज करने से छात्राओं और उनके परिजनों को भारी परेशानी होगी, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -वीरेंद्र बाघला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष

संयुक्त व्यापार मंडल स्पष्ट करता है कि इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए हर संभव लोकतांत्रिक संघर्ष किया जाएगा। हम सरकार और विधायक से मांग करते हैं कि स्कूल का अस्तित्व बना रहना चाहिए। -ललित नागपाल, उपाध्यक्ष

संजीव सोनी

संजीव सोनी

संजीव सोनी

संजीव सोनी

संजीव सोनी

संजीव सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed