फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The challenge is to repair the roof of Dharamshala Hospital before the rains.

Kangra News: बरसात के पहले धर्मशाला अस्पताल की छत की मरम्मत करना चुनौती

Tue, 19 May 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The challenge is to repair the roof of Dharamshala Hospital before the rains.
आचार संहिता के चलते 31 मई के बाद ही शुरू हो पाएंगे रुके कार्य
विज्ञापन

अस्पताल की कैंटीन और पार्किंग सहित छत का मरम्मत का टेंडर रुका
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। बरसात का मौसम नजदीक आते ही क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की जर्जर छत प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अस्पताल की छत की मरम्मत, कैंटीन और पार्किंग से जुड़े कार्यों के टेंडर आचार संहिता के चलते फिलहाल रुके हुए हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 31 मई के बाद ही इन कार्यों को शुरू किया जा सकेगा।
अस्पताल परिसर की आईपीसी ब्लॉक में कई जगहों पर छत से पानी टपकने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पिछले साल बरसात के दौरान अस्पताल के वार्डों और परिसर में पानी रिसने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार भी समय रहते मरम्मत न होने पर हालात दोबारा बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले मरम्मत कार्य होना बेहद जरूरी है, ताकि मरीजों को असुविधा न झेलनी पड़े। वहीं, प्रशासन का कहना है कि आचार संहिता समाप्त होते ही लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता लागू होने से अस्पताल के कई कार्य प्रभावित हुए हैं। अब 31 मई के बाद इन कार्यों को शुरू करवाया जाएगा। बरसात से पहले अस्पताल की छत की मरम्मत करवाना बेहद जरूरी है। पिछले साल भी बरसात के मौसम में छत टपकने से परेशानी हुई थी। - डॉ. सुनील भट्ट, एसएमओ, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed