फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The cause of death of the woman will be revealed in the postmortem report

महिला की मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा पता

Wed, 02 Jun 2021 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
The cause of death of the woman will be revealed in the postmortem report
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के वार्ड दो रामचौक के पास एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने बुधवार को रामचौक के जंगी चौक पर सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है, जबकि महिला का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में हुआ है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है, लेकिन अभी तक महिला की मौत का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
मंगलवार को पालमपुर के रामचौक के जंगी पुल के साथ एक किराये के मकान में रह रही महिला का शव घर में मिला था। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में लिया और तथ्यों को भी जुटाया। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले महिला के शव को लेकर फॉरेंसिंग टीम ने भी मंगलवार को ही साक्ष्य जुटा लिए थे। जबकि महिला के शव का पुलिस ने बुधवार को टांडा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाया है। अब महिला की मौत के असली कारणों का पता उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। जिसमें अभी वक्त लग सकता है। जबकि पुलिस सूत्रों की मानें तो प्राथमिक दृष्टि में भी महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया है। जिससे अभी तक महिला की मौत को न मर्डर न आत्महत्या कह सकते हैं। जबकि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। सूत्रों की मानें तो बुधवार को पुलिस ने रामचौक के जंगी पुलिस पास सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है, लेकिन अभी तक उसमें कुछ हासिल नहीं हुआ है। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। उसकी रिपोर्ट आने से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कहा कि चार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed