फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The bond of love tied around a brother's wrist has also become costlier.

Kangra News: भाई की कलाई पर बंधने वाला प्यार भी हुआ महंगा

Sat, 22 Aug 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 22 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The bond of love tied around a brother's wrist has also become costlier.
धर्मशाला में दुकान पर राखी की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
धर्मशाला। रक्षाबंधन पर्व के लिए धर्मशाला के बाजारों में राखियों की रौनक बढ़ गई है। कच्चे माल और निर्माण लागत में बढ़ोतरी के चलते इस वर्ष राखियों की कीमतों में 20 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ने से स्थानीय खुदरा कारोबारियों की बिक्री प्रभावित हुई है। दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा के कारण बाजार में ऑफलाइन बिक्री करीब 60 फीसदी तक घट गई है।
विज्ञापन


कार्टून और लाइट वाली राखियों की भरमार, स्टोन वर्क पहली पसंद
बाजार में पारंपरिक धागों और जरी की राखियों के अलावा आधुनिक व ट्रेंडी डिजाइनों की बड़ी रेंज मौजूद है। बच्चों को स्पाइडरमैन, डोरेमोन, मोटू-पतलू जैसे कार्टून कैरेक्टर और रंग-बिरंगी एलईडी लाइट वाली राखियां खूब लुभा रही हैं। स्टोन वर्क, कुंदन, चेक डिजाइन और सिल्वर-गोल्डन फिनिश वाली राखियों की मांग बनी हुई है। दुकानदारों के अनुसार लगभग 60 फीसदी महिलाएं खरीदारी पूरी कर चुकी हैं। शेष खरीदारी पर्व से एक-दो दिन पहले होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लागत बढ़ने से महंगे हुए दाम
राखी विक्रेता रॉबिन, सुनंदा, धीरज और सोनू ने बताया कि कच्चा माल महंगा होने के कारण इस बार थोक स्तर से ही कीमतें बढ़ी हैं। पहले जो राखियां कम दाम में मिल जाती थीं, उन्हीं डिजाइनों के लिए अब ग्राहकों को 20 से 40 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। कारोबारियों ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते असर से हर सीजन में पारंपरिक दुकानों पर ग्राहकों की संख्या सीमित हो रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन के बिल्कुल नजदीक आने पर अंतिम दिनों में स्थानीय बाजारों में खरीदारी में तेजी आएगी।

धर्मशाला में दुकान पर राखी की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

धर्मशाला में दुकान पर राखी की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed