फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The body of a young man who had left home after telling his mother that he was going to take a bath was found in a well.

Kangra News: मां से नहाने की बात कह कर घर से निकले युवक का कुएं में मिला शव

Sun, 15 Mar 2026 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Mar 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had left home after telling his mother that he was going to take a bath was found in a well.
अक्षय जमवाल। -फाइल फोटो
थुरल (कांगड़ा)। क्षेत्र की पंचायत डूहक में शनिवार सुबह 24 वर्षीय युवक अक्षय जमवाल पुत्र गंधर्व जमवाल का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। अक्षय सुबह लगभग सात बजे अपनी मां कुशमा जमवाल से यह कह कर घर से निकला था कि वह कुएं पर नहाने और पूजा करने जा रहा है और वापस आकर नाश्ता करेगा।
विज्ञापन

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। कुएं के समीप पहुंचने पर अक्षय के कपड़े और बाल्टी किनारे पर पड़ी मिली, जबकि उसकी चप्पलें पानी में तैर रही थीं। अनहोनी की आशंका के चलते स्थानीय निवासी विनय कुमार ने कुएं में कूदकर उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद दोबारा रस्सी के सहारे गहरे कुएं में उतरकर अक्षय को बाहर निकाला गया। ग्रामीण तुरंत अक्षय को थुरल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन के सूचित करने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आगामी कार्रवाई शुरू की। अक्षय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थुरल पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में युवक का पैर फिसलने से कुएं में गिरने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार को गांव के श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed