फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The body of a young man who had gone out to get a haircut was found hanging from a tree

Kangra News: बाल कटवाने निकले युवक का पेड़ से लटका मिला शव

Sat, 13 Sep 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 13 Sep 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone out to get a haircut was found hanging from a tree
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। घर में बाल कटवाने जा रहा हूं कह कर निकले युवक को दो दिन बाद पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। युवक यूसुफदीन (33) पुत्र कर्मदीन निवासी बाबा पंजा, पंचायत डोहग देहरियां बुधवार शाम को घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया है। दो दिन बाद शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के पास खड्ड किनारे एक पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

पुुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रारंभिक जांच और परिजनों के अनुसार यूसुफदीन घर से निकलने के बाद न तो सैलून पहुंचा और न ही घर लौटा। इस बीच जब परिजनों ने फोन किया तो उसने घर आने से मना कर दिया। इसके बाद मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन

देर तक यूसुफदीन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान छेड़ा और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली। शुक्रवार सुबह उसका शव खड्ड के पास पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मौत के कारणों की जांच कर रही है। मृतक धर्मशाला में एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी में कार्यरत था। अपने पीछे वह पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed